ऐसे शब्द जिनके अर्थ एक समान होते हैं उन्हें समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द कहते हैं | पर्याय का अर्थ है ‘एक समान’ और ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ या “समानार्थी शब्द ” कहते हैं। पर्यायवाची शब्दो या समानार्थी शब्दो को समानार्थक शब्द भी कहा जाता हैं। उदाहरण के लिए धरती के पर्यायवाची शब्द हैं धरा, भूमि, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी |
स्वर – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ से शुरू होने वाले शब्द
शब्द – उसके पर्यायवाची
अतिथि – मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
अमृत – सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय
अग्नि – आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर
अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना
अनुपम – अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय
असुर – दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर
अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद
अश्व – हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, वाजि
अंधकार – तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस
आँख – लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र
आकाश – नभ, गगन, व्योम, अम्बर, पुष्कर
आनंद – हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता
आश्रम – कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ
आम – रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल
अनादर – अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना
इन्द्र – सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश
ईश्वर – परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान
इच्छा – अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, आकांक्षा
उचित – ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित
उग्र – प्रचंड , उत्कट, तेज, तीव्र, विकट
उजाला – प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
उत्कृष्ट – उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया
उपाय – युक्ति, साधन, तरकीब, यत्न, प्रयत्।
ऊधम – उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग
ओंठ – ओष्ठ, अधर, होठ
औचक – चानक, यकायक, सहसा