
साहित्यिक मंच – सेवा हिंदी साहित्य की
www.hindisahityaseva.com
जीवन परिचय: आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा “निशिहर” उत्तरप्रदेश के रायबरेली ज़िले में कृष्णा नगर के रहने वाले हैं|
———————————————————-


“मुक्तक”
भाईचारा न भुलाने पाए,
भेद-आंधी न डोलाने पाए |
मिलें सब लोग विहँस कर “निशिहर,
प्यार-पौधा न सुखाने पाए ||
——————————————————————————————————————–
“मुक्तक”
संकटों से दबे उबर जाएं,
जो भी नीचे पड़े ऊपर आएं |
कोई ऐसा प्रयास हो “निशिहर”,
लोग बिगड़े हुए सुधर जाएं ||
——————————————————————————————————————–